फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strictness increased in the labor colony of Newari and Anpara

नेवारी और अनपरा की श्रमिक बस्ती में सख्ती बढ़ी

Sat, 06 Jun 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Strictness increased in the labor colony of Newari and Anpara
सोनभद्र जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 14 हो जाने के बाद गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच का सिलसिला तेज कर दिया गया है। इस बीच शुक्रवार को कोरोना पाजिटिव मिले पांच लोगों से संबंधित गांवों नेवारी व अनपरा की श्रमिक बस्ती के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर प्रशासन की तरफ से सख्ती बढ़ा दी गई। एसडीएम प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में सीओ व अन्य अधिकारी संबंधित गांवों पर नजर रख रहे हैं। अधिकारी भी गांव में पहुंचकर लोगों से घरों से न निकलने की अपील कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी भी दे रहे हैं कि लाकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को 12 वर्षीय बालक सहित पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। सभी को ही इलाज के लिए मिर्जापुर भेज दिया गया।इस बीच संक्रमित मिले लोगों के परिवार के सदस्यों व उनके संपर्क में आने वालों को शनिवार को चिह्नित कर सैंपल जांच के बाबत लिए गए। साथ ही संक्रमित लोगों के गांवों के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर सील किए जाने के बाद शनिवार को अधिकारियों ने वहां पहुंचकर लोगों से घरों से न निकलने की अपील की।
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा कि जरूरत के सामान के लिए वह बताएं, सामान उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय का कहना है कि शनिवार को 127 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 1914 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1358 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 14 पाजिटिव और 1344 निगेटिव मिले हैं। अन्य 566 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक बस्ती में पुलिस तैनात
श्रमिक बस्ती अनपरा के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस बीच चिकित्सकों की टीम ने गांव में पहुंचकर कई लोगों के सैंपल लिए। अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि श्रमिक बस्ती को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बस्ती में लोगों को किसी प्रकार के सामान की जरूरत को पूरा कराया जाएगा। बस्ती में कोई प्रवेश न करे, इसके लिये पुलिस कर्मी तैनात किए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed