{"_id":"60feea228ebc3e5882536f36","slug":"strengthen-the-team-with-the-mantra-of-one-booth-ten-youth-sonbhadra-news-vns6026103179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बूथ-दस यूथ के मंत्र से मजबूत करें टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बूथ-दस यूथ के मंत्र से मजबूत करें टीम
विज्ञापन
सोनभद्र। अपना दल-एस के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को सर्किट हाउस में हुई। पूर्वी जोन के प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। 15 अगस्त तक हर बूथ के लिए दस युवाओं की टीम गठित करने का लक्ष्य दिया।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दर्ज करनी है। इसके लिए हर बूथ पर कम से कम दस सक्रिय युवाओं की टीम तैयार कर ली जाए। चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना आवश्यक है। सह प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में मिली सफलता से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इसे बरकरार रखने की जरूरत है। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश पटेल ने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर हम मजबूत नहीं होंगे, चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी।
युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव विजय चौरसिया ने कहा कि हर जिले में संगठन की समीक्षा का कार्य चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सांगठनिक कमियों में सुधार करना है। अभी समय है, जो कमियां हैं, उनको तय समय 15 अगस्त तक दूर कर लें। बैठक में प्रतापगढ़ में निर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण डॉ. सोनेलाल के नाम करने पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल और संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। बैठक में व्यापार मंच के राष्ट्रीय महासचिव ज्युतनारायन पटेल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दिनेश बियार, आनंद पटेल दयालु, राजन सिंह, रवींद्र यादव, नागेश्वर प्रसाद गोंड़, महिला मंच की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।