फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stopped salary of 60 teachers who were missing from elections

चुनाव से गायब रहने वाले 60 शिक्षकों का रोका वेतन

Sat, 02 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Stopped salary of 60 teachers who were missing from elections
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी से लापता रहने वाले और अधिकारियों के फोन न उठाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है । सीडीओ ने बीएसए को नोटिस का जवाब न देने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करन का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने लापरवाह 60 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है, इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। पिछले माह जिले में विधान सभा चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात 60 अध्यापक चुनाव ड्यूटी से गायब रहे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की मानें तो चुनावी ड्यूटी से गायब रहने वाले कई अध्यापकों संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल या तो स्विच ऑफ पाया गया या फिर उन्होंने अधिकारियों के फोन तक नहीं उठाएं। इसी तरह से पंचायती समेत अन्य कई विभागों के कई अधिकरी और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहे। चुनाव समाप्त होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर ड्यूटी से लापता रहने वालों को नोटिस जारी का जवाब मांगा गया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होनेे बाद भी करीब 60 शिक्षकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। सीडीओ ने बीएएस को ड्यृटी से लापता रहने वालों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षाधिकारी हरिवंश कुमार ने कहा कि बगैर किसी सूचना कि चुनावी ड्यूटी से लापता रहने वाले शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed