{"_id":"68493d8a89ee656c0a0f1217","slug":"sticks-were-used-fiercely-over-land-dispute-a-young-man-head-was-broken-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: जमीन विवाद को लेकर जमकर चटकी लाठियां, युवक का सिर फटा, महिला सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: जमीन विवाद को लेकर जमकर चटकी लाठियां, युवक का सिर फटा, महिला सहित तीन घायल
Wed, 11 Jun 2025 02:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:02 PM IST
सार
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में युवक का सिर फट गया और महिला समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। मारपीट का वीडियो वायरल होने हो रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
डंडे से मारपीट में घायल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चोपन थाना क्षेत्र के पईका गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की शाम दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दबंगों को महिलाओं और परिजनों पर बेरहमी से हमला करते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के समय मौके पर चकबंदी लेखपाल और कानूनगो भी मौजूद थे। उनके सामने ही पहले महिला को पीटा गया, फिर मौके पर पहुंचे दिव्यांग पिता और युवक पर हमला कर दिया गया। घायल युवक ने बताया कि गांव के विपक्षी पक्ष ने जमीन को लेकर शिकायत की थी, जिस पर जांच के लिए लेखपाल और कानूनगो पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बातचीत के दौरान विपक्षी गाली-गलौच पर उतर आए और मां को बांस की फंटी से मारना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे दिव्यांग पिता को भी बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित युवक ने बताया कि उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
खून से लथपथ हालत में उसने पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंप दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ नगर डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि पईका गांव निवासी विजय कुमार पुत्र श्याम लाल की जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद था।
सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन घायल व्यक्तियों का मेडिकल कराकर उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन