फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stentorian voice against illegal nursing homes

अवैध नर्सिंग होमों के खिलाफ बुलंद की आवाज

Sat, 01 Aug 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 01 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
Stentorian voice against illegal nursing homes
जिले में अवैध नर्सिंग होमों के संचालन के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपकर ऐसे नर्सिंग होम संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। यहां घेराव के दौरान हुई सभा में धर्मवीर ने कहा कि पूरे जिले में फर्जी नर्सिंग होम चलाकर गरीबों का इलाज के नाम पर शोषण किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


यहां से मरीजों को दलालों के माध्यम से प्राइवेट नर्सिंग होम में भेज दिया जा रहा है। सरकारी डाक्टर भी नर्सिंग होम खोलकर मरीजों को सीधे अपने प्राइवेट नर्सिंग होम में भेज रहे हैं। दुर्भाग्य है कि सीएमओ को अपनी जिम्मेदारी का अहसास नहीं है और खुलेआम नर्सिंग होमों में भ्रूण हत्या का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मुख्यालय पर दस नर्सिंग होम रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से पांच ऐसे नर्सिंग होम हैं जिनके डाक्टर यहां रहते भी नहीं हैं, वहां झोलाछाप ही इलाज कर रहे हैं।

सीएमओ के नाक के नीचे सरकारी दवा बेची जा रही है। आरोप लगाया कि वर्षों से यहां तैनात रहे जिला मलेरिया अधिकारी फिर से यहां स्थानांतरण कराकर आ गए हैं, जबकि कुछ माह पूर्व ही उनका यहां से तबादला हुआ था।


भाजयुमो के जिला मंत्री मनीष अग्रहरि ने कहा कि सीएमओ ने अवैध नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न कर गलत कार्य करने की खुली छूट दे दी है। कहा कि सरकारी डाक्टरों पर प्राइवेट प्रेक्टिस करने की रोक नहीं लगी तो फिर सीएमओ का घेराव किया जाएगा।


घेराव करने वालों में नगर अध्यक्ष गौरव शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, अमित दूबे, महेश पंाडेय, उत्कर्ष मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, प्रशांत सोनी, सुमित सोनी, अमित सोनी, अखिलेश वर्मा, राकेश जायसवाल, मनोज गिरि, सोनू दूबे, जीत नारायण पांडेय, अभिषेक केशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed