{"_id":"635581f622237720b5756f7e","slug":"state-seed-launch-center-will-be-established-in-nodiha-of-duddhi-sonbhadra-news-vns680504255","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी के नौडिहा में स्थापित होगा राजकीय बीज प्रक्षेपण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी के नौडिहा में स्थापित होगा राजकीय बीज प्रक्षेपण केंद्र
विज्ञापन
कृषि विभाग का राजकीय बीज प्रक्षेपण केंद्र अब दुद्धी तहसील क्षेत्र में स्थापित होगा। इसके लिए राजस्व विभाग 30 एकड़ भूमि कृषि विभाग को हस्तांतरित करेगा। इस पर उन्नत श्रेणी के बीज तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। राजकीय बीज प्रक्षेपण केंद्र अभी मंगुराही में स्थित है। पिछले महीनों यह भूमि कृषि विज्ञान केंद्र को आवंटित कर दी गई थी। इसके बदले दुद्धी तहसील के नौडिहा में कृषि विभाग को भूमि प्रदान की गई है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि अयोध्या के अंतर्गत जिले में कृषि विज्ञान केंद्र का संचालन होता है। यह केंद्र वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित मंगुराही में कृषि विभाग के भवन में संचालित होता है। पिछले साल विवि ने कृषि विज्ञान केंद्र के नए भवन के लिए जमीन की मांग की थी। कृषि विज्ञान केंद्र के अंतर्गत जिले में मोटा अनाज के लिए एक्सीलेंस सेंटर स्थापित होना है। पूर्व में कृषि विज्ञान केंद्र के लिए कई स्थानों पर जमीन देखी गई, लेकिन वहां तक किसानों के आवागमन की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण उसे मंजूरी नहीं मिली। गत वर्ष तत्कालीन डीएम अभिषेक सिंह के निर्देशन में मंगुराही में स्थित कृषि विभाग की करीब 30 एकड़ भूमि कृषि विज्ञान केंद्र के लिए चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया था। इसे मंजूरी मिल गई है। इसी जगह पर केंद्र का निर्माण होगा। नए भवन में आधुनिक लैब व संसाधनों से लैस होकर बनने वाले कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को सहूलियत मिलेगी। उधर, मंगुराही में संचालित कृषि विभाग के बीज प्रक्षेपण केंद्र को दुद्धी तहसील क्षेत्र में ले जाने का खाका खींचा गया है। इसके लिए नौडिहा में 30 एकड़ जमीन चिह्नित की जा चुकी है। डीएम ने दुद्धी एसडीएम को पत्र लिखकर अलग-अलग गाटों में स्थित 12.1457 हेक्टेयर कुल 30 एकड़ भूमि कृषि विभाग को निशुल्क हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है। तहसील प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मंगुराही में संचालित राजकीय बीज प्रक्षेपण केंद्र को दुद्धी के नौडिहा में शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायत की करीब 30 एकड़ जमीन चिह्नित कर कृषि विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -डॉ. हरिकृष्ण मिश्र, जिला कृषि अधिकारी।