{"_id":"63fd08ba2e3959cc18002467","slug":"standing-truck-was-challaned-motor-owners-jammed-sonbhadra-news-c-20-1-81759-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खड़े ट्रक का किया चालान मोटर मालिकों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खड़े ट्रक का किया चालान मोटर मालिकों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
खड़े ट्रक का किया चालान मोटर मालिकों ने किया चक्का जाम
- बग्घा नाला स्थित जिला पंचायत बैरियर के पास घंटों जाम लगा
- जाम की वजह से वाहन सवार यात्रियों की हुई फजीहत
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ओबरा। खनन विभाग के खिलाफ मोटर मालिकों ने रविवार की देर रात चोपन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में बग्घानाला स्थित जिला पंचायत बैरियर के सामने चक्काजाम किया। नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे ओबरा सीओ शंकर प्रसाद और थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और जाम खुलवाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक ट्रक चालक क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड करने के बाद ट्रक खड़ाकर परमिट बनवा रहा था। इसी दौरान खनन विभाग की टीम पहुंची और ट्रक का चालान काट दिया। इसकी जानकारी होते ही मोटर मालिक ने यूनियन अध्यक्ष कमल किशोर सिंह को बताया। उन्होंने खनन विभाग के लोगों को पूरी बात से अवगत कराया। इसके बावजूद कोई हल नहीं निकलने पर भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने नेतृत्व में दर्जनों मोटर मालिकों ने चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम से दोनों तरफ ट्रकों की लंबी कतार लग गइऌ्ता। बताया कि गाड़ियां अंडरलोड और परमिट के साथ जा रही हैं। इसके बावजूद खनन इंस्पेक्टर गाड़ियों को रोककर बेवजह जुर्माना वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि खनन विभाग सीसीटीवी की निगरानी में क्रशर क्षेत्र में ही बैरियर लगवा दें और बैरियर पर ही परमिट चेक करें। क्रशर पर जाकर परमिट चेक करना गलत है। इससे मोटर मालिकों में आक्रोश बढ़ रहा है। मौके पर पहुंच ओबरा पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर मामला शांत कराते हुए जाम खुलवाया। चक्का जाम करने वाली में मोटर यूनियन के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, आशीष सिंह, दीनदयाल सिंह, गुड्डू पटेल, सोनु मिश्रा, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।