फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stamp theft is happening indiscriminately with the help of middlemen

बिचौलियों की मदद से धड़ल्ले से हो रही स्टांप चोरी

Wed, 21 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Stamp theft is happening indiscriminately with the help of middlemen
सोनभद्र। जिले में जमीन की खरीद बिक्री तेजी से बढ़ रही है। खरीद के वक्त बिचौलियों से मिलीभगत कर लोग स्टांप चोरी भी कर रहे हैं। पिछले तीन माह के दौरान अधिकारियों ने बैनामे की जांच कर 55 लाख 71 हजार की स्टांप चोरी पकड़ी है। इसमें 65 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। स्टांप चोरी के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने अब इसे गंभीरता से लेते हुए गहन निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भूमि क्रय करने के दौरान स्टांप की चोरी करने वालों को चिन्हित कर उनसे ब्याज के साथ स्टांप शुल्क जमा कराने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। आईजी स्टांप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में में एक अप्रैल 2021 से 31 जून तक राबर्ट्सगंज, ओबरा दुद्वी और घोरावल तहसील क्षेत्र में भूमि के बैनामे में बड़े पैमाने पर स्टांप चोरी की गई है। मामला संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन व रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों द्वारा 222 भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान तीन माह में हुए बैनामे में करीब 65 के लेखपत्रों में कुल 55 लाख 71 हजार की स्टांप चोरी पकड़ी गई है। इससे सरकार को लाखों की चपत लगी है। ऐसे में संबंधितों पर स्टांप वाद दर्ज करके वसूली की कार्रवाई की जा रही है। स्टांप चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधितों को नोटिस भेजी जा चुकी है। चाहे तो वह जुमार्ना व ब्याज के साथ स्टांप शुल्क जमा करें या फिर उनके मुकदमें की सुनवाई चलेगी। उधर नोटिस जारी होने के बाद स्टांप की चोरी करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed