फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stale chokha served with baati; samples collected for testing.

Sonebhadra News: बाटी के साथ परोसा बासी चोखा, जांच कर लिए नमूने

Fri, 19 Jun 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Stale chokha served with baati; samples collected for testing.
तहसील परिसर में कैंटीन में बासी खाद्य सामग्री बेचने की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची टीम, साथ मे
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज तहसील परिसर में संचालित कैंटीन में शुक्रवार की सुबह बाटी के साथ खराब हो चुके (बासी) चोखा परोसे जाने से अधिवक्ता भड़क उठे। उन्होंने एसडीएम अश्वनी कुमार से शिकायत की। उनके निर्देश पर पहुंचे वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक अजय वर्मा ने संचालक को जमकर डांट लगाई। चोखा के साथ चने के सब्जी की भी गुणवत्ता खराब होने पर उसे फिंकवा दिया। साफ-सफाई की खराब स्थिति, खुली पड़ी नालियों पर नाराजगी जताते हुए लाइसेंस निलंबन की सिफारिश की गई। यहां मिले खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए उठाए गए। मुख्यालय पर संचालित दो डेयरी से भी गुणवत्ता जांच के लिए पनीर और घी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि सुबह 11 बजे के करीब कुछ अधिवक्ता कैंटीन में नाश्ते के लिए पहुंचे और बाटी-चोखा की मांग की। बाटी के साथ दिए गए चोखे से उठती दुर्गंध के चलते वह भड़के उठे। नाराजगी जताते हुए एसडीएम से मुलाकात की। उन्हें भगौने में रखे चोखे को ले जाकर भी दिखाया। एसडीएम ने तत्काल खाद्य आयुक्त योगेश त्रिवेदी को कार्रवाई के लिए कहा। उनके निर्देश पर दोपहर में पहुंचे खाद्य निरीक्षक अजय वर्मा ने कैंटीन में मौजूद खाद्य पदार्थों की स्थिति जांची। खराब खाद्य सामग्री को तत्काल फिंकवाते हुए जांच के लिए कई नमूने भी उठाए। यहां के बाद टीम ब्रह्मनगर मोड़ के पास स्थित राज डेयरी पहुंची। वहां से घी और पनीर का नमूना, पास स्थित यदुवंशी डेयरी से घी का नमूना जांच के लिए उठाया। बताया कि उठाए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वहां से जो नोटिस आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तहसील परिसर स्थित कैंटीन की काफी खराब स्थिति को देखते हुए उनके निलंबन की संस्तुति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed