फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   St. Joseph's School won three medals in skating competition

स्केटिंग स्पर्धा में संत जोसेफ स्कूल ने झटके तीन पदक

Tue, 12 Jul 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
St. Joseph's School won three medals in skating competition
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल के छात्रों ने मुंबई के बोरीवली में आयोजित स्केटिंग की आल इंडिया इंविटेशन टूर्नामेंट के विभिन्न ग्रुप में पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

बच्चों ने शानदार प्रदर्शन के जरिए अभिभावकों सहित विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्केटिंग प्रतियोगिता के 14 वर्ष के ग्रुप में अशिता शुक्ला रजत पदक विजेता बनीं तो 12 वर्ष के ग्रुप में प्रांशु शुक्ला ने रजत पदक पर कब्जा किया। इसी प्रकार आठ साल के ग्रुप में दक्ष चौहान कक्षा तीन के छात्र ने रजत पदक जीता। पदक विजेताओं को मुंबई से मेडल के साथ वापस आने पर प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने बधाई देते हुए शुभकामना संदेश में कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों के जीवन में स्वर्णिम अवसर एवं चुनौतियों के रूप में आती हैं, जो उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं। खेल प्रशिक्षक अशोक कुमार ने भी होनहार छात्रों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed