{"_id":"fef11b6057745c0f931c6e8066797639","slug":"sso-s-performance-against-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसओ के खिलाफ थाने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसओ के खिलाफ थाने पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दरनखाड़ के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत सब स्टेशन के एसएसओ (सब स्टेशन आपरेटर) पर कनेक्शन दिलाने के नाम पर वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना गेट पर प्रदर्शन किया। एसओ को दिए शिकायती पत्र में कनेक्शन न मिलने या पैसा वापस नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक दरनखाड़ गांव के 20 लोगों से एक माह पूर्व बभनी विद्युत सब स्टेशन के एसएसओ ने बिजली के कनेक्शन के नाम पर ढाई-ढाई हजार रुपये वसूल किया है। लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं मिला और न ही पैसा ही वापस किया गया। इतना ही नहीं गांव में ही दो ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर भी क्रमश: 22 हजार और 27 हजार रुपये वसूल किया गया है। बावजूद इसके अभी तक न तो ग्रामीणों को कनेक्शन ही मिला और न ही ट्रांसफार्मर ही लगा। कहा कि 29 जुलाई को ग्रामीणों ने पिपरी एक्सईएन कार्यालय पर और दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद से इसकी शिकायत की थी। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों रामलल्लू, श्याम बिहारी और रेहाना खातून ने आरोप लगाया है कि बिजली के लिए बभनी सब स्टेशन के एसएसओ को ढाई-ढाई हजार रुपये दिया गया है, लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं मिला। प्रदर्शन करने वालों में नित्या देवी, चंपा देवी, कैलाश, हंसराज, राजकुमारी, कौशिल्या, सोनमती, अशोक, लालती रहीं। एसडीओ महेश सिंह यादव का कहना है कि अगर एसएसओ ने पैसा लिया है तो ग्रामीणों को कनेक्शन दिलाएगा नहीं तो सभी लोगों का पैसा वापस करेगा। वहीं आरोपी एसएसओ गोपाल प्रसाद ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए झूठा करार दिया है। बभनी एसओ अशोक सिंह यादव का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।