{"_id":"5717c13f4f1c1b13538b490a","slug":"spread-sand-on-the-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की पटरियों पर बालू के ढेर, हादसों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की पटरियों पर बालू के ढेर, हादसों को दावत
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर पसरा बालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग की पटरियों पर जमा बालू वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। बिना ढके परिवहन हो रहे ट्रकों से बालू सड़क पर गिर रहा है। इससे बाइक और साइकल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। नाराज एसपी ने बुधवार को सभी थाना और चौकी प्रभारियों को बगैर ढके बालू-भस्सी की ढुलाई पर ट्रकों को सीज करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतक कंपनी के अधिकारियों को तत्काल पटरियों से बालू हटाने के लिए पत्र भेजा है।
बता दें कि किलर रोड की नाम से कुख्यात डाला से सुकृत के बीच वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के दोनों तरफ की पटरियों पर दो से तीन इंच बालू की परत जमी है। चोपन, कोटा, करगरा सहित अन्य बालू साइटों से ट्रक ओवरलोड बालू की ढुलाई करते हैं। भीषण गर्मी और लू के चलते बालू सड़क के किनारे पटरियों पर जम गए हैं।
पूर्व में जिला प्रशासन ने बगैर तिरपाल ढके बालू, कोयला, गिट्टी, भस्सी का परिवहन करने पर सख्त रोक है। फिर भी उपसंभागीय परिवहन विभाग, खान विभाग और पुलिस न मौन धारण किए हुए हैं। एसपी रामलाल वर्मा कहा कि उन्होंने सभी थाना और चौकी इंचार्जों को तिरपाल के बिना बालू या अन्य मैटेरियल ले जाने वाले ट्रकों को सीज करने को कहा है।
विज्ञापन
बताया कि उन्होंने चेतक कंपनी के अधिकारियों को कहा है कि तत्काल सड़कों पर जमे बालू को साफ कराएं। कहा कि चेतक कंपनी पटरियों पर जमी बालू को नहीं हटाती है तो हादसा होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।