{"_id":"63af27f4844208290833b121","slug":"sports-festival-started-with-tribal-traditional-worship-sonbhadra-news-vns691255657","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आदिवासी पारंपरिक पूजन के साथ खेलकूद महोत्सव शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आदिवासी पारंपरिक पूजन के साथ खेलकूद महोत्सव शुभारंभ
विज्ञापन
सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में शुक्रवार को आदिवासी पारंपरिक पूजन के साथ 23वें राष्ट्रीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आदिवासी बैगा पूजारियों ने धरती माता, डीह बाबा और ग्राम देवता की विधि विधान से पूजा की। डोमकच और करमा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
बैगा पुजारी धनुकधारी ने बताया कि अपने समाज का यह प्रचलन है कि कोई भी शुभ कार्य करने से पहले धरती माता, डीह बाबा और ग्राम देवता की पूजा की जाती है। सभी देवी देवताओं का पूजन अर्चन करने के बाद उनका आह्वान करते हैं। पुजारी सुखई राम, राजबली, सुखदेव, हरिप्रसाद ने धरती माता को तपावन और हवन पूजन किया। इस दौरान जीभ छेदन देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। आदिवासी पारंपरिक पूजन के यजमान एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा और प्रांत सह संगठन मंत्री आनंदजी रहे। आदिवासी पुरुष और महिलाएं अपने पैरों में घूंघरू और पैजन बांधकर खूब थिरके। करमा गीत केकर भरोसे सूगा उड़ेले आकाशे, केकर भरोसे बैठे फुलवारे हो... गीत पर आदिवासी कलाकारों का नृत्य आकर्षक रहा। करमा नृत्य में छत्तीसगढ़ सहित 10 टीमों रंपाकुरर, डूमरहर, बभनी, नधिरा, बरवाटोला, घघरी, बसरीटोला, गिरवानी, चकेलवा की टीमों ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने डोमकच नृत्य की प्रस्तुति दी। पूरा स्टेडियम आदिवासी लोककला तथा मानर की थाप से गुंजायमान रहा। इस दौरान जवाहर लाल जोगी, जदुबीर खरवार, अशर्फी लाल, रामदौलत, अमरजीत आदि रहे।
चार थाने की फोर्स ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
राष्ट्रीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस, पुलिस लाइन और पीएसी के जवान तैनात हैं। इसकी निगरानी एएसपी ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र और सीओ दुद्धी आशीष मिश्रा स्वयं कर रहे थे।
विज्ञापन
सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में चल रहे 23वें राष्ट्रीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव में देश भर के आये खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार थानों बभनी, म्योरपुर, बीजपुर और विंढमगंज की फोर्स लगाई गई थी। इसके साथ ही पुलिस लाइन, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। सीओ दुद्धी मिश्रा ने बताया कि सेवाकुंज आश्रम के प्रत्येक प्वाइंट पर सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। हर प्वाइंट पर पुरुष और महिला कांस्टेबल लगाए गए हैं। इसके साथ ही इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए हैं।