फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Special vaccination campaign from July, groups will be activated

विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सक्रिय किए जाएंगे ग्रुप

Wed, 16 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Special vaccination campaign from July, groups will be activated
कोरोनारोधी टीकाकरण कोे लेकर समन्वय बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें टीकाकरण को महाभियान का रूप देकर 18 से 44 आयु वर्ग व 45 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को टीका लगाने के लिए तत्परता के साथ जुटने पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि कलस्टर टीकाकरण ग्रुप को सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि टीताकरण के लिए जरूरत के मुताबिक प्रबुद्धजनों व धर्म गुरुओं से अपील भी कराएं। सबसे पहले जिले के सभी क्षेत्रों में लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन के बारे में बेहतर तरीके से बताया जाए। जहां कहीं भ्रम की स्थिति हो, उन्हें जागरूक करके टीकाकरण के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने के विशेष टीकाकरण अभियान के लिए वैक्सीनेशन टीम कलस्टर वैक्सीनेशन ग्रुप को सक्रिय किया जाए। मोबाइलेशन टीम राजस्व ग्रामवार तैयार की जाए। जिसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, प्रधान, युवक मंगल दल-महिला मंगल दल को शामिल किया जाय। जुलाई महीने की पहली तारीख से विशेष अभियान के रूप में 18 वर्ष व उससे आयु वर्ग के सभी लोगों का वैक्सिनेशन किया जाय। वैक्सिनेशन, मोबाइलेशन ग्रुप द्वारा घर-घर जाकर बताया जाए कि जिन लोगों ने टीकाकरण करा लिया है वह सुरक्षित हो गए हैं और अगर उन्हें कोरोना होता भी है, तो जानलेवा नहीं होगा। बैठक में सीएमओ डॉ. नेम सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ विशाल सिंह, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम कुॅवर, सभी बीडीओ, खण्ड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed