फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Special train will run between Ajmer-Ranchi via Sonbhadra

Sonebhadra News: सोनभद्र होते हुए अजमेर-रांची के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 02 Sep 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Special train will run between Ajmer-Ranchi via Sonbhadra
सोनभद्र। अक्तूबर में पड़ने वाले दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा बनी रहे, इसको लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में सोनभद्र होते हुए अजमेर और रांंची के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालन का निर्णय लेने के साथ समयसारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अजमेर से चलकर यह ट्रेन शनिवार को सोनभद्र पहुंचेगी। वहीं, रविवार को सोनभद्र से होकर सोमवार को अजमेर पहुंचेगी। जिले के चोपन जंक्शन पर अप-डाउन दोनों ट्रेनों का ठहराव 30 मिनट तक सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से मंगलवार को जारी की गई समयसारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 09619 अजमेर-रांची स्पेशल का संचालन 26 सितंबर 2025 से लेकर 28 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। शुक्रवार को यह ट्रेन अजमर से रात 11.05 बजे निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर आगमन रात 01.25 बजे-प्रस्थान 01.35 बजे, गुना आगमन सुबह 09.10 बजे-प्रस्थान 09.20 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन दोपहर 03.40 बजे-प्रस्थान 03.50 बजे, चोपन रात 11.10 बजे आएगी और 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। डालटनगंज रात 02.48 बजे पहुंचेगी और 2.50 बजे प्रस्थान करेगी। टोरी आगमन सुबह 04.43 बजे-प्रस्थान 04.45 बजे, लोहरदगा आगमन 05.28 बजे-प्रस्थान 05.30 बजे होगा। रांची में यह ट्रेन रविवार की सुबह 07.30 बजे पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 09620 रांची-अजमेर स्पेशल का संचालन 28 सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। रविवार की सुबह यह ट्रेन रांची से 09.15 बजे प्रस्थान करेगी। लोहरदगा आगमन 10.25 बजे-प्रस्थान 10.27 बजे, टोरी आगमन 11.50 बजे-प्रस्थान 11:52 बजे, डालटेनगंज आगमन दोपहर 01.38 बजे-प्रस्थान 01.40 बजे, चोपन आगमन शाम 04:30 बजे-प्रस्थान 05.00 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन रात 12:15 बजे-प्रस्थान 12.25 बजे, गुना आगमन सुबह 07.25 बजे-प्रस्थान 07.35 बजे, जयपुर आगमन शाम 03.55 बजे-प्रस्थान 04.05 बजे होगा। अजमेर में यह ट्रेन सोमवार की शाम 06:35 बजे पहुंचेगी।




--
ट्रेन में लगे रहेंगे सभी श्रेणियों के 20 कोच

ट्रेन में एसएलआर/डी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के चार कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के सात, थर्ड एसी के पांच कोच, सेकेंड एसी का एक और सेकेंड एसी के साथ ही, प्रथम श्रेणी का एक संयुक्त कोच, कुल 20 कोच लगे रहेंगे। राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य एसके गौतम ने, प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे सोनभद्र के रास्ते नियमित ट्रेन संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। दीपावली-छठ के मददेनजर, सोनभद्र हाेते हुए कुछ और ट्रेनों का संचालन हो, इसके प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed