फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers burns effgy of Arun jately

सपाजनों ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका

Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
SP workers burns effgy of Arun jately
पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपा कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतर पड़े। नगर ईकाई और यूथ ब्रिगेड ने कचहरी तिराहा और धर्मशाला चौक पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचे।

वहां उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री के पुतले में आग लगाई। कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जनता पर लगातार महंगाई का बोझ लाद रही है। जबकि लोस चुनाव से पहले भाजपा ने महंगाई कम करने का वायदा किया था।  इसके बाद धर्मशाला चौक पर यूथ नगर अध्यक्ष शीतल सोनी के नेतृत्व में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। कहा गया कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से व्यापारी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन


हा कि प्रदेश की सपा सरकार जनहित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चुनावी वादों को पूरा कर दिया है। पुतला दहन करने में  पंकज त्यागी, हरिशंकर विश्वकर्मा, शीेतल सोनी, सुनील सोनकर, सूरज विश्वकर्मा, रजत खान, विकास सोनी, सुरेश अग्रहरि, मनीष त्रिपाठी, नौसाद अशोक गोड़ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed