{"_id":"608316b68ebc3e593b403594","slug":"sp-will-go-to-jail-for-disturbing-elections-sonbhadra-news-vns5864548156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में खलल डालने वाले जाएंगे जेल ः एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में खलल डालने वाले जाएंगे जेल ः एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले की कानून-व्यवस्था की कमान अब प्रयागराज के पीएसी की चौथी वाहिनी में पदस्थ सेनानायक आइपीएस सुधा सिंह (कार्यवाहक) के हाथों में है। शासन ने पंचयत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुधा सिंह को पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। जबकि एसपी रहे अमरेंद्र प्रसाद सिंह के कोरोना होने से क्वारंटिन हो गए हैं। कार्यवाह एसपी ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण करते ही सभी सर्किल अफसरों से चुनाव को संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई करने का निर्देश दिया। बताया कि जिले मे 29 अप्रैल को चौथे और अंतिम चरण में पंचायत चुनाव होगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों मेें सुरक्षा व्यव्स्था के कड़े प्रबंध रहेंगे। वोटरों को प्रलोभन या धमकी देने वालों के विरूद्घ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए सभी सीओ और थाना इंचार्जो को निर्देशित किया गया है।
एसपी ने कहा कि चुनाव में खलल डालने वालों की खैर नहीं होगी। रात मे सेट के माध्यम से सभी थाना प्रभारी के साथ मिटिंग कर अपराधी किस्म के लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। मातहतों को कोरोना गाइड लाईन का पालन भी कराने का निर्देश दिया गया है, ताकी कोरोना महामारी से लोगों को बचाया जा सके।