फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP's protest against farmer oppression

सपा कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 08 Nov 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
SP's protest against farmer oppression
राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहा पर प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों का शोषण हो रहा है। पराली जलाने के नाम पर किसानों जेल भेजा जा रहा है। धान क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था से किसान परेशान हैं। क्रय केंद्रों पर न पानी की व्यवस्था है और न ही छाया की व्यवस्था है। केंद्रों पर नमी बताकर किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। जिन अधिकारियों को धान खरीद केंद्र का नोडल बनाया गया है, उनका ध्यान किसानों की समस्याओं पर नहीं है। किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में मुन्ना कुशवाहा, सोनू यादव, मंदीप पटेल, सोना यादव, सुरेश अग्रहरि, हिफाजत अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed