{"_id":"613a0b7e8ebc3eb77922f717","slug":"sp-s-order-did-not-even-work-sonbhadra-news-vns6105530109","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी का फरमान भी नहीं आया कोई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी का फरमान भी नहीं आया कोई काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार एसपी का फरमान भी किसी काम नहीं आया। सोनभद्र में निर्माणाधीन अनपरा-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर लोग अतिक्रमण के चलते भीषण जाम की समस्या से दो-चार हो रहे हैं। इससे मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ गया है।
निर्माणाधीन अवस्था में होने के कारण अनपरा-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर आवागमन करने में वाहन चालकों व राहगीरों को वैसे ही तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर औड़ी से ककरी के मध्य जगह-जगह मैकेनिक सड़क पर ही टेलर, हाईवा, ट्रक आदि भारी वाहनों की मरम्मत करने से समस्या और भी बढ़ गई है। अनपरा मोड़ के समीप तो बाकायदा एक आधा किमी तक सड़क के दोनों तरफ कंडम वाहन खड़े हैं।
इससे फोरलेन कौन कहे सड़क पर दो लेन की भी जगह नहीं बच रही है। इससे पूरा क्षेत्र ही इन दिनों जाम की जद में आ गया है। कई बार तो नागरिकों को काशी मोड़ से ककरी तक पांच किमी की दूरी तय करने में दो घंटे तक का समय लग जा रहा है। लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस संबंध में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
कुछ माह पूर्व ऊर्जांचल दौरे पर आए एसपी ने इस संबंध में ऊर्जांचल सिविल सोसायटी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया था। सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों को भी सख्त हिदायत दी थी। इसके बाद भी स्थिति वही है।