फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP reprimanded many negligent investigators

लापरवाह कई विवेचकों को एसपी ने लगाई फटकार

Tue, 05 Oct 2021 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
SP reprimanded many negligent investigators
सदर कोतवाली में सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। बारी-बारी से विवेचकों से मुकदमे के बारे में पूछा। इस दौरान लापरवाह विवेचकों को जमकर फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष ढंग से विवेचनाओं को पूरा करें।
विज्ञापन

एसपी ने छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों और वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों, शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण, भूमि से जुड़े विवादों का समाधान, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग कर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का फरमान जारी किया। आगामी त्योहारों जैसे दुर्गा पूजा और दशहरा/दीपावली को सकुशल संपन्न कराने की भी हिदायत दी। सीओ राजकुमार त्रिपाठी, प्रभारी रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्य नारायण मिश्र, क्राइम इंस्पेक्टर विद्या सागर, प्रभारी निरीक्षक चोपन किरण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सुकृत ज्ञानेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी डाला मनोज ठाकुर, चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज संजय सिंह समेत अन्य विवेचक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed