फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP leaders staged a protest against inflation.

Sonebhadra News: महंगाई के विरोध में सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 29 Mar 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
SP leaders staged a protest against inflation.
राबट्सगंज में विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।स्रोत स्वयं
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के चुर्क मोड़ के पास रविवार को समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल में तेजी से मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व ऊषा कोल ने किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं महंगाई से परेशान हैं। सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है और महंगा हो गया है। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के 9 साल में हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में शंखनाद किया और सरकार से भाजपा को हटाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुन्ना प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों पर काम कर रही है। यदि धरातल पर इनका काम देखा जाए तो ये फेल वाली सरकार है। प्रदर्शन करने वालों में शांति कोल, उर्मिला भारती, सुरेश विश्वकर्मा, सरजू बैसवार, पुष्पा कोल, आरती गोंड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed