{"_id":"6251ce975406b051a53217e0","slug":"sp-leader-s-property-probe-begins-sonbhadra-news-vns6475057189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की संपत्ति की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता की संपत्ति की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के खनन व्यवसायी व सपा के एक नेता की चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू हो गई है। विंध्याचल मंडल के कमिश्नर के आदेश पर नवागत डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडीएम न्यायिक और ज्येष्ठ खान अधिकारी को जांच के लिए नामित किया है। जांच अधिकारियों ने चारों तहसीलों के एसडीएम से नेता की संपत्ति की रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को एडीएम सपा नेता की संपत्ति की जांच में जुटे रहे।
कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली के रहने वाले सपा के एक नेता के खिलाफ मंडलायुक्त को पत्र भेजकर अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की थी। आरोप है कि वर्ष 2012 से 2017 तक सपा शासन में संचालित सिंडिकेट की दलाली कर इस नेता ने 50-60 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है, जबकि वर्ष 2012 से पहले वह कच्ची शराब के धंधे में था। उसकी कमाई का एक मात्र जरिया सोनभद्र में संचालित पत्थर की दो खदानें हैं, जो वर्ष 2016 में सपा शासनकाल में स्वीकृत हुई हैं और वर्तमान में भी संचालित है। आरोप है सपा शासन काल मेें राजनीतिक पहुंच का लाभ लेकर उसने जमकर अवैध खनन कराया और इसी के दम पर अवैध संपत्ति अर्जित की।