फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonia Gandhi's messenger knows the condition of the rape victim

प्रियंका के दूत ने जाना दुष्कर्म पीड़िता का हाल

Thu, 09 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi's messenger knows the condition of the rape victim
शक्तिनगर। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता का हाल जाना और शिकायतों से संबंधित जानकारी को सूचीबद्ध किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरी परिस्थिति से प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया जाएगा। क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने प्रियंका गांधी को शिकायत भेज प्रताड़ित किए जाने के साथ जमानत पर छूटे आरोपी की ओर से धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक इस मामले पर प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्ष से जमीनी हकीकत जानने का निर्देश दिया था। पीड़िता से मिलने पहुंचे जिलाध्यक्ष को पीड़ित परिवार के साथ पास पड़ोस के लोगों ने हकीकत बताई। जिसे जिलाध्यक्ष ने सूचीबद्ध किया। दुष्कर्म की घटना साल 2014 की बताई जा रही है। कांग्रेस नेता रवि ने बताया कि पीड़िता ने प्रियंका गांधी से गुहार लगाई थी कि आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद उसके साथ मारपीट करता है और बयान बदलने के लिए दबाव बना रहा है। प्रकरण को संज्ञान लेते हुए प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्ष को दूत बनाकर भेजा ताकि स्थिति की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो सके। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मां ज्वालामुखी शक्तिपीठ के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त की खुशनुमा प्रवीन से मुलाकात किए। इस मौके पर कमलेश ओझा, राजेश गोयल, शिशिर भटनागर, एमएसडी खान, विनोद शर्मा, अरविंद कश्यप, राकेश पनिका, सूरज सिंह, दयासागर, रूमैन खान, रिंकल सिंह, मिर्जा याकूब एवं विनोद पनिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed