फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra News: Class 7 student dies due to lightning in the midst of rain, chaos among family members

Sonebhadra News: बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से कक्षा सात के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 24 Jun 2023 10:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Jun 2023 10:19 AM IST
सार

भटौलिया गांव निवासी राजेश यादव का पुत्र विकास यादव (13) गांव  के ही जूनियर हाई स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। शुक्रवार को अपनी भैंस चराने गया था। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए विकास पेड़ के नीचे छिप गया।

विज्ञापन
Sonebhadra News: Class 7 student dies due to lightning in the midst of rain, chaos among family members
आकाशीय बिजली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनभद्र में सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम भटौलिया में शुक्रवार की देर शाम बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। वह गांव के ही विद्यालय में कक्षा 7 का छात्र था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: वाराणसी में सड़क किनारे मिली रोती-बिलखती एक नवजात बच्ची, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन


भटौलिया गांव निवासी राजेश यादव का पुत्र विकास यादव (13) गांव  के ही जूनियर हाई स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। शुक्रवार को अपनी भैंस चराने गया था। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए विकास पेड़ के नीचे छिप गया। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से विकास की मौत हो गई। थोड़ी दूरी पर मौजूद गांव के अन्य लोगों ने घरवालों को जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह चौहान की सूचना पर पहुंचे हिंदुआरी चौकी प्रभारी बालेंदु यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed