फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Corona Update: 24 positives including employees of registry office

Sonebhadra Corona Update: रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी समेत 24 मिले पॉजिटिव

Fri, 21 Aug 2020 10:08 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 21 Aug 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Sonebhadra Corona Update: 24 positives including employees of registry office
कोरोना वायरस की जांच

सोनभद्र जिले में दुद्धी तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के एक कर्मचारी समेत 24 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। ऐसे में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 1197 हो गई है। पाजिटिव मिले लोगों में से 19 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ भी हो गए। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 24 और पाजिटिव मरीज मिलने के बाद एक्टिव मामलों की संख्या 219 हो गई है। शुक्रवार को 1730 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। जबकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1550 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 24 पाजिटिव और 1526 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक,  अब तक 41912 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 39667 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें कुल 1197 पाजिटिव और 38470 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य 2245 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक पाजिटिव मिले मरीजों में से 965 स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमें से 19 मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ हुए। 

दुद्धी तहसील परिसर में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय के एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद  कार्यालय पूरी तरह से बंद हो गया है। जिसके चलते तहसील क्षेत्र के होने वाले रजिस्ट्री बैनामा आदि का कार्य पूरी तरह से बंद हो गया है। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ने बताया कि कार्यालय 48 घंटे बंद रहेंगे। उसके बाद ही विचार के बाद कार्यालय खोले जा सकते हैं।

संक्रमित मिले मरीजों के आवास व आसपास के इलाकों को सील किए जाने के साथ ही सैनिटाइज कराने का कार्य भी शुरू करा दिया गया। एसडीएम केएस पांडेय के अनुसार संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील करा दिया गया है। कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज कराया जा रहा है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed