फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Accident: Shopkeeper crushed to death by trailer, angry people block highway

Sonebhadra Accident: ट्रेलर से कुचलकर दुकानदार की मौत, नाराज लोगों ने हाइवे किया जाम

Tue, 18 Jul 2023 10:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 18 Jul 2023 10:42 AM IST
सार

पुलिस चौकी क्षेत्र में मौजूद बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे बेलगाम ट्रेलर ने जमशीला निवासी साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद नाराज लोग सड़क पर उतर गए और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक के लिए ठोस कदम उठाए जाने के साथ मृतक आश्रित के लिए मुआवजे की मांग करने लगे।

विज्ञापन
Sonebhadra Accident: Shopkeeper crushed to death by trailer, angry people block highway
Sonebhadra Accident: ट्रेलर से कुचलकर दुकानदार की मौत, नाराज लोगों ने हाइवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित  बीना बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार दुकानदार की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर कई थाना प्रभारी व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। स्थिति तनावपूर्ण बनी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में बड़ा हादसा टला: स्कूल जा रही बस के पहिए हुए अलग, 50 बच्चे थे सवार, अटकी सबकी सांसें
विज्ञापन

बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में मौजूद बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे बेलगाम ट्रेलर ने जमशीला निवासी साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद नाराज लोग सड़क पर उतर गए और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक के लिए ठोस कदम उठाए जाने के साथ मृतक आश्रित के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची शक्तिनगर, बीना पुलिस शव को उठाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों के साथ आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों व जनता ने उचित मुआवजा व ट्रेलर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आने जाने वाले अन्य वाहनों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। बताया जा रहा है की जमशीला निवासी अनुग्रह प्रसाद उर्फ राम भरोसे (53) चना चटपटी की दुकान लगाता था। सुबह किसी कार्य से साइकिल से बस स्टैंड पर जा रहा था। इसी बीच शक्तिनगर दिशा की ओर से आ रहा तेज रफ़्तार खाली ट्रेलर की चपेट में आ गया। सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जमशीला प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह उर्फ पप्पू, कोहरौलिया प्रधान प्रतिनिधि चन्दन कुमार, पूर्व प्रधान प्रकाश भारती, शांति देवी, स्थानीय व्यापारियों सहित सैकड़ो़ं ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों, ड्यूटी आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शक्तिनगर थानाध्यक्ष दिनेश प्रकाश पांडेय द्वारा नाराज लोगों समझाने का प्रयास किया गया लेकिन परिजन मुआवजा की मांग पर अड़े हुए है। ट्रेलर चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed