फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra: 179 kg ganja were being taken from Odisha to Ghaziabad, three interstate smugglers arrested

Sonebhadra: ओडिशा से गाजियाबाद ले जा रहे थे 179 किलो गांजा, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 06:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 25 Jul 2023 06:24 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यूपी एसटीएफ लखनऊ इकाई ने मुखबिर की सूचना पर म्योरपुर थाने की पुलिस टीम के साथ सर्वेश्वरी आश्रम के पास घेरेबंदी कर छत्तीसगढ़ के नंबर वाली बल्कर को रोका। तलाशी में केबिन के अंदर से प्लास्टिक की 08 बोरियों में 81 पैकेटों में कुल 178.940 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। टीम ने अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Sonebhadra: 179 kg ganja were being taken from Odisha to Ghaziabad, three interstate smugglers arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एसटीएफ लखनऊ और म्योरपुर थाने की संयुक्त टीम ने गांजा की बड़ी खेप बरामद की है। बल्कर (ट्रक) के केबिन के अंदर प्लास्टिक की आठ बोरियों में छिपाकर गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए गाजियाबाद ले जाया जा रहा था। टीम ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा (179 किलो) की कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है। तस्करों के कुछ अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ काशी पहुंचे पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- यह मेरी धार्मिक यात्रा है
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यूपी एसटीएफ लखनऊ इकाई ने मुखबिर की सूचना पर म्योरपुर थाने की पुलिस टीम के साथ सर्वेश्वरी आश्रम के पास घेरेबंदी कर छत्तीसगढ़ के नंबर वाली बल्कर को रोका। तलाशी में केबिन के अंदर से प्लास्टिक की 08 बोरियों में 81 पैकेटों में कुल 178.940 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। टीम ने अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान तसीर अंसारी निवासी ग्राम कुंदी थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़, सूरज चौहान थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद,  राज भाटी निवासी भौंरा थाना काकोढ़ जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। चालक तसीर ने बताया कि यह अवैध गांजा साउथ नई दिल्ली के श्रीनिवासपुरी कॉलोनी निवासी बैजनाथ जायसवाल के कहने पर ओड़िसा से लेकर अपने दोनों साथी सूरज चौहान व राज भाटी के साथ अम्बिकापुर से बभनी-मुर्धवा के रास्ते होते हुए गाजियाबाद जा रहा था। इस कार्य के लिए उन्हें 10-10 हज़ार रुपये मिलते हैं। पूर्व में भी वह तीन-चार बार अवैध गांजा की गाजियाबाद पहुंचा चुका हूं। एसपी ने बताया कि तीनों तस्करों के अलावा बैजनाथ जायसवाल के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तस्करों के कब्जे से तीन मोबाइल, 5400 रुपये नकद और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में म्योरपुर के थाना प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण पर्वत, एसआई उमाशंकर सिंह, कवींद्र सिंह यादव, एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed