फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's teenager dies in PGI fire, allegation

Sonebhadra News: पीजीआई अग्निकांड में सोनभद्र के किशोर की मौत, लापरवाही का आरोप

Tue, 19 Dec 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's teenager dies in PGI fire, allegation
सोनभद्र। लखनऊ पीजीआई में सोमवार को अग्निकांड में राबर्ट्सगंज नगर निवासी किशोर की मौत हो गई। पिछले एक पखवाड़ा से वहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को शव लेकर परिजन घर पहुंचे। किशोर की मौत से माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 घुवास मोहाल निवासी संतोष पांडेय के पुत्र गौरव (13) की तबीयत काफी दिनों से खराब थी। पेट में संक्रमण के कारण उसका उपचार बीएचयू में कराया जा रहा था, जहां से उसे एक पखवाड़ा पहले परिजनों ने पीजीआई में भर्ती कराया था। पिता संतोष पांडेय ने बताया कि सोमवार की दोपहर में अचानक पीजीआई के प्रथम तल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर में लग गई, जिससे भगदड़ मच गई। ओटी के बगल के डायलिसिस यूनिट में उनका बेटा गौरव भर्ती था। आग लगने के बाद पूरे वार्ड में धुंआ भर जाने से उन लोगों को बाहर निकाल दिया गया। काफी देर बाद ज़ब उनके बेटे को बाहर निकाल कर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया तो डॉक्टरों ने उनके बेटे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पीजीआई प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि धुएं के कारण दम घुटने से उनके बेटे की मौत हो गई। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ ने परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed