फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's Sangeeta Srivastava appointed as Congress state coordinator.

Sonebhadra News: सोनभद्र की संगीता श्रीवास्तव बनीं कांग्रेस की प्रदेश कोआर्डिनेटर

Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's Sangeeta Srivastava appointed as Congress state coordinator.
रॉबर्ट्सगंज जिला कांग्रेस कमेटी जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करती नवनियुक्त प्रदेश कोआ
सोनभद्र। जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री संगीता श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कोआर्डिनेटर (पब्लिसिटी) मनोनीत किया गया है। मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगीता श्रीवास्तव के मनोनयन से जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश कोआर्डिनेटर संगीता श्रीवास्तव ने मनोनयन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगी। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने इसे महिला सशक्तीकरण के सम्मान का प्रतीक बताया। प्रेसवार्ता में पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला महासचिव सुनीता तिवारी, आरटीआई चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा, श्रीकांत सरोज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed