फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Youth dies due to current, wife also scorched while saving husband

सोनभद्रः करंट से युवक की मौत, पति को बचाते समय पत्नी भी झुलसी

Thu, 26 Aug 2021 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Youth dies due to current, wife also scorched while saving husband
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के कोन थाना क्षेत्र के किशुनपुरवा गांव में करंट से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बचाव करने आई पत्नी भी झुलस गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

किशुनपुरवा गांव के कमलेश कुमार गुप्ता (26) पुत्र रामेश्वर गुप्ता बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहे थे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे कमलेश को घरवाले आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश से ही घर की आजीविका चलती थी। पिता की तबीयत खराब होने के कारण पूरे घर की जिम्मेदारी कमलेश ही संभाला था। कमलेश की एक व दो वर्ष की दो पुत्रियां हैं। कमलेश को बचाते समय पत्नी भी करंट की चपेट में आने से झुलस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed