फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra : Youth dies after being hit by trailer

सोनभद्र : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 27 Dec 2021 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra : Youth dies after being hit by trailer
पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के मोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक की बेटी बाल बाल बच गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सिंगरौली-जयंत मार्ग को जाम कर दिया। मुआवजा और कोल परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग के आश्वासन पर आठ घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

झिंगुरदा निवासी शिव कुमार सिंह (25) अपनी छोटी बेटी को लेकर किसी कार्य से जयंत जा रहे थे। मेढ़ौली के पास सौम्या माइनिंग के कैंप के समीप जयंत की तरफ जा रहे ट्रेलर की चपेट में आने से शिव कुमार की मौत हो गई। मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। क्षेत्रीय लोगों के विरोध की सूचना पर एसडीओपी राजीव पाठक व मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। लोगों का आरोप था कि कोल प्रबंधन के गैर जिम्मेदार रवैये के चलते रोजाना हादसे हो रहे हैं। शनिवार को इसी स्थान पर एनसीएल कर्मचारी अजय शर्मा की मौत हुई थी। नाराज लोगों ने शव सड़क पर रखकर कोल प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रशासन ने एनसीएल के जीएम कार्मिक चार्ल्स जुस्टर को मौके पर बुलाया। जीएम व प्रशासन के अधिकारियों ने उचित मुआवजे के साथ कोयला परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्माण का भरोसा दिलाया तब जाकर लोग सड़क से हटे और आवागमन बहाल हुआ। मोरवा के नगर निरीक्षक (टीआई) मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed