{"_id":"5fb6a8b98ebc3e91b64118b3","slug":"sonbhadra-will-be-assessed-damage-due-to-elephant-herd-victims-will-get-compensation-sonbhadra-news-vns559030089","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हाथियों के झुंड से हुई क्षति का होगा आंकलन, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हाथियों के झुंड से हुई क्षति का होगा आंकलन, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। वन संरक्षक एवं उपमुख्य वन्यजीव प्रतिपालक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर मंडल को पत्र भेजकर हाथियों के झुंड से होने वाली क्षति का आंकलन करने का निर्देश दिया है। इससे पीड़ितों में मुआवजा मिलने की आस जगी है।
छत्तीसगढ़ के जंगलों से आने वाला हाथियों का झुंड से आने वाले हाथियों के झुंड द्वारा योरपुर व बभनी ब्लॉक के गांवों में तबाही मचाता है। हाथियों का झुंड फसल रौंदने के साथ ही मकानों को भी क्षति पहुंचाता है। इसके अलावा जनहानि भी होती है। इस क्षति को आंकलन करने के लिए वन संरक्षक ने निर्देश दिया है। इसको लेकर भाजपा नेता राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य उत्तर प्रदेश श्रवण कुमार सिंह गौड़ ने पांच नवंबर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव सुनील कुमार पांडे से मिलकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने अपने दिए पत्र में अवगत कराया गया था कि विगत कई वर्षों से सीमावर्ती छत्तीसगढ़ राज्य से आने वाले हाथियों के झुंड म्योरपुर एवं बभनी ब्लाक के घरों एवं पशुओं को क्षति पहुंचा रहा है। पत्र में प्रभावित लोगों को नियमानुसार शासन से आर्थिक क्षति पूर्ति दिलानेे की मांग किया था। पत्र का हवाला देते हुए वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य वन संरक्षक विंध्याचल मंडल मिर्जापुर को पत्र जारी कर निहित प्रावधानों के अनुसार अनुग्रह आर्थिक सहायता की धनराशि स्वीकृत कर देने की बात कही है। उन्होंने पत्र में कहा है कि हाथियों के झुंड से होने वाले खेती एवं जान माल का सर्वे कराकर वस्तु स्थिति से इस कार्यालय को अवगत कराएं ताकि पीड़ितों को क्षतिपूर्ति की जा सके।