{"_id":"5e5a87a88ebc3ef3d9091ede","slug":"sonbhadra-ubhbha-kand-sit-investigation-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभ्भा कांड: तत्कालीन डीएम समेत 21 के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश, 14 आरोपियों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभ्भा कांड: तत्कालीन डीएम समेत 21 के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश, 14 आरोपियों की हो चुकी है मौत
Sat, 29 Feb 2020 09:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
investigation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के उम्भा कांड में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में सोनभद्र के तत्कालीन डीएम, एसडीएम समेत 21 अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और एक एसडीएम, एक तहसीलदार समेत 22 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की भी सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
उभ्भाकांड मामले में 14 अन्य आरोपितों की मौत हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी सौंप दी गई। बता दें, 17 जुलाई 2019 को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में एक सहकारी समिति की विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें एक पक्ष के 11 लोगों की मौत हो गई थी और 25 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष से भी कई लोग घायल हो गए थे। प्रकरण संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतकों के आश्रितों और घायलों से मुलाकात की थी। सीएम ने जिला प्रशासन को मृत लोगों के आश्रितों, घायलों और भूमिहीनों को ग्राम सभा में पट्टे पर जमीन देने की घोषणा करते हुए प्रकरण की एसआईटी से जांच कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से 11 मृतकों के परिजनों को साढ़े सात-सात बीघे जमीन एवं 270 ग्रामीणों को भूमि की उपलब्धता के अनुसार पट्टे पर जमीन दे दी गई है। उधर, एसआईटी ने भी जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। एसआईटी के सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में सोनभद्र के तत्कालीन डीएम, एसडीएम समेत 21 अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
इनके अलावा घोरावल तहसील में तैनात रहे एक एसडीएम, एक तहसीलदार समेत 22 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की भी सिफारिश की गई है। वहीं शासन को भेजे गए रिपोर्ट में उभ्भाकांड मामले में 14 अन्य आरोपितों की मौत होने का भी जिक्र किया गया है। मृतकों में सेवानिवृत्त हो चुके प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं।