फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Two accountants suspended for irregularities in mining lease

सोनभद्रः खनन पट्टे में गड़बड़ी के आरोप में दो लेखपाल निलंबित

Wed, 09 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Two accountants suspended for irregularities in mining lease
सोनभद्र। वर्ष 2016 में ओबरा के बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में हुए एक खनन पट्टे के मामले में गड़बड़ी पाए जाने पर ओबरा एसडीएम ने दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की पुष्टि अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने की। शासन स्तर पर चल रही जांच में इन दोनों लेखपालों की भूमिका संदिग्ध होने पर दोनों के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 में 10 वर्ष के लिए एक खनन पट्टा किया गया था। तब लेखपाल राजेश मिश्रा थे। उनके हटने के बाद वहां लेखपाल राजकुमार मिश्रा को तैनात किया गया था। इस दौरान खनन पट्टे के सीमांकन और जमीन संबंधी रिपोर्ट लगाने में दोनों लेखपालों की भूमिका संदिग्ध थी। इस मामले में शिकायत होने पर शासन स्तर से पिछले लंबे समय से जांच चल रही थी। जांच में दोनों की भूमिका संदिग्ध मिली। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ओबरा चंद्र प्रकाश ने दोनों लेखपालों राजेश मिश्रा और राजकुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों को ओबरा तहसील से संबद्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें से राजेश मिश्रा एक ऐसे लेखपाल रहे जो सबसे ज्यादा समय तक ओबरा क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में तैनात रहे। वर्तमान में दोनों लेखपाल किसी अन्य क्षेत्र में तैनात थे। सूत्र बताते हैं कि एक व्यापारी को लाभ पहुंचाने के लिए उन्होंने पट्टा स्थल को लेकर गड़बड़ी की थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वर्ष 2016 में हुए पट्टे के मामले में जांच हुई थी। कार्रवाई वर्ष 2017 में की जानी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी थी। उसी मामले में दोनों लेखपालों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed