फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Still more waiting to get rid of water crisis, pipeline is being laid at many places

सोनभद्रः जलसंकट से निजात के लिए अभी और इंतजार, कई स्थानों पर अभी बिछाई जा रही पाइपलाइन

Wed, 22 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Still more waiting to get rid of water crisis, pipeline is being laid at many places
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में जलापूर्ति के लिए की गई खुदाई। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र नगर की 50 हजार आबादी को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए राबर्ट्सगंज पेयजल पुनर्गठन योजना समय सीमा खत्म होने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। कार्यदायी संस्था ने कई इलाकों में अब तक पाइपलाइन ही नहीं डाली है। करीब 20 फीसदी काम अधूरा है। विधानसभा चुनाव नजदीक है, बावजूद काम अधूरा होने से लोगों में असंतोष है। पेयजल संकट से राहत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर में अभी भेलाही बंधी और जगह-जगह बोर से पानी की सप्लाई की जा रही है। बढ़ती आबादी को इन संसाधनों से पेयजल आपूर्ति करना मुश्किल हो गया है। इसी को ध्यान में रखकर वर्ष 2014 में 96.01 करोड़ की लागत की राबर्ट्सगंज पुनर्गठन पेयजल योजना शुरू की गई। शुरूआत में कुछ धन मिलने पर परियोजना का काम शुरू हुआ लेकिन बाद में धन न मिलने के कारण काम ठप हो गया। पिछले साल परियोजना के लिए धन मिला, तब नगर में पाइपलाइन डालने के साथ ही अन्य कार्य शुरू हुए। उस वक्त परियोजना मार्च 2021 तक पूरा करके टेस्टिंग शुरू किए जाने का दावा किया गया था। बाद में सिंचाई विभाग की तरफ से अड़ंगेबाजी के चलते परियोजना का काम कई दिनों तक बाधित रहा।
विज्ञापन

डीएम की सख्ती के बाद सिंचाई विभाग से एनओसी मिली। तब जलनिगम के अधिकारियों ने सितंबर तक टेस्टिंग शुरू करने का दावा किया लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका। परियोजना का काम शुरू होने को कौन कहे, अभी तक कई स्थानों पर पाइपलाइन ही नहीं डाली जा सकी है। राबर्ट्सगंज तहसील परिसर सहित अन्य स्थानों पर अभी पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। ऐसे में इस साल तक परियोजना का काम शुरू होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि कार्यदायी संस्था जलनिगम के अधिकारी दिसंबर तक परियोजना का काम पूरा होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर तक टेस्टिंग शुरू की जानी थी लेकिन सिंचाई विभाग से एनओसी न मिलने के कारण काम प्रभावित रहा। इस नाते देरी हुई है। दिसंबर तक परियोजना का काम पूरा करके टेस्टिंग शुरू करा दी जाएगी। - महेंद्र सिंह, एक्सईएन- जल निगम सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed