फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश,ओले पड़े

Sat, 04 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। जिले में बृहस्पतिवार की देर रात से शुक्रवार की सुबह तक गरज-चमक के साथ रुक-रुक बारिश हुई। अच्छी बारिश होने से रबी की फसल लगाये किसान जहां खुश दिखे तो वहीं खलिहान में धान का बोझ पर धान भींगने से कई किसान परेशान दिखे। रबी फसल में किसान उर्वरक डालते की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, बीजपुर क्षेत्र में बारिश के साथ ओले पडने से आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इससे लोगों ने गलन से राहत महसूस की। बृहस्पतिवार की शाम से ही आसमान में बादल छाए रहे। रात 12 बजे से हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद चार बजे भोर में बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह छह बजे भी बारिश लगभग आधे घंटे तक हुई। किसानों की मानें तो बारिश गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। खेत में उर्वरक डालने की तैयारी में किसान जुट गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को जिले का अधिकत तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस वृद्घि होने से शुक्रवार को गलन कम रहा। सुबह आठ बजे ही धूप निकल गया था। हालांकि देर शाम सर्द हवाएं चलने से लोग अलाव तापते रहे। ठंड से बचने के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से सुबह-शाम नगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाया जा रहा है। नगर पालिका चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि नगर के 90 स्थानों पर अलाव जलवाया गया।
विज्ञापन

ड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed