फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

ऊर्जांचल पुलिस प्रदेश सरकार की छवि कर रही धूमिल

Sat, 04 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
अनपरा। ऊर्जांचल दौरे पर आये राज्य सभा सांसद रामसकल को स्थानीय लोगों ने अनपरा व शक्तिनगर पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराकर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने सांसद से कहा कि शक्तिनगर परिक्षेत्र में गत माह आधा दर्जन बाइक चोरी की घटनाएं हुईं। इसके पूर्व परियोजना के एक अधिकारी के यहां लाखों रुपये की हुई चोरी की घटना का खुलासा भी अब तक नही हो पाया। आए दिन क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। अनपरा परिक्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता के यहां हुई छिनैती व आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी का भी खुलासा नहीं किया गया। वर्षों से जमे कुछ पुलिस कर्मी बेखौफ होकर अवैध धंधा करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। क्षेत्र में कोयला, कबाड़, डीजल की चोरी की घटनाओं को संगठित तौर पर अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षेत्र में सरकार की छवि धूमिल हो रही है। तमाम ऐसे प्रकरण हैं, जिनका एफआईआर तक पंजीकृत नहीं किया जाता है।सांसद ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही उच्चाधिकारियों को सभी समस्याओं को अवगत कराकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed