फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

दुद्धी को जिला बनाने की मांग

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
रेणुकूट। अनपरा, ओबरा को तहसील बनाकर दुद्धी को जिला बनाने के लिएउपजिलाधिकारी कोर्ट परिसर में शुक्रवार को वकीलों ने आवाज उठाई। मोर्चा के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने बताया कि प्रस्तावित दुद्धी जिले में 389 राजस्व गांव शामिल हैं, जिसकी कुल आबादी 14 लाख तथा क्षेत्रफल 3380 किलोमीटर है। जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला होने के साथ ही नक्सल प्रभावित तीन जिलों में से एक है। यहां नक्सल उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपये का वार्षिक बजट खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद दक्षिणांचल का हिस्सा विकास से अछूता है। वक्ताओं ने दुद्धी को जिला बनाने की वकालत की। कार्यक्रम के अंत में जिला बनाने के संबंध में उपजिलाधिकारी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान धीरज श्रीवास्तव, जयचंद्र झा, नागेंद्र श्रीवास्तव,अनिल कुशवाहा, अंजनी यादव, अनूप श्रीवास्तव, संजय तिवारी, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed