फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

मिर्जापुर से जिला जेल स्थानांतरित होकर आईं 44 महिला बंदी

Fri, 03 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सलखन। महिला आरक्षियों की तैनाती जिला कारागार सोनभद्र में न होने से जिला कारागार मिर्जापुर में निरूद्ध 44 महिलाओं का स्थानांतरण सोनभद्र कारागार में नहीं हो पा रहा था। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर जिला कारागार में पीआरडी की पांच महिलाओें की तैनाती हुई। इसके बाद बुधवार को मिर्जापुर में निरूद्ध 44 महिला बंदियों व उनके साथ आठ बच्चों को सोनभद्र कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर महिला बंदी और आठ बच्चे जिला जेल सोनभद्र में स्थानांतरित होकर आए हैं। जिला कारागार के अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि सोनभद्र कारागार में महिला बंदियों के लिए रहने का स्थान, पानी, भोजन की व्यवस्था, स्नानघर, शौचालय, विस्तर, दवाएं आदि को पहले ही दुरुस्त कर लिया गया था। सोनभद्र के प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारियों को भी अब मिर्जापुर निरीक्षण के लिए नहीं जाना पड़ेगा। महिला बंदियों ने सोनभद्र जेल में निरुद्ध हो जाने पर खुशी एवं सुकून महसूस किया। बता दें मिर्जापुर जेल में क्षमता से पांच गुना महिलाएं निरुद्ध हो रही थीं। जनपद सोनभद्र जेल में उनके लिए पर्याप्त स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed