{"_id":"5e0ce6948ebc3e87de7e0e5a","slug":"sonbhadra-sonbhadra-news-vns5027068185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़िहान में ओएफसी कटने से नेटवर्क बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़िहान में ओएफसी कटने से नेटवर्क बाधित
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र में मंगलवार की रात भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कटने से जिले में बुधवार को पूरे दिन नेटवर्क बाधित रहा। नेटवर्क फेल होने से सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था करके किसी तरह काम चलाया गया। वहीं, टॉवर न पकड़ने से मोबाइल और टेलीफोन उपभोक्ता भी परेशान रहे।
जानकारी के अनुसार रामनगर-अहरौरा और चुनार-मिर्जापुर में पहले से ओएफसी केबल कटा हुआ है। मंगलवार की रात पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के मड़िहान के पास में ओएफसी कट गया। इससे करमा, खैराही, राबट्र्सगंज, ओबरा, चोपन, घोरावल, शाहगंज सहित अन्य स्थानों पर नेटवर्क बाधित हो गया। नेट फेल होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बीएसएनएल ट्रांसमिशन छपका के एसडीओ धर्मनाथ यादव ने बताया कि रामनगर और चुनार के पास में सड़क चौड़ीकरण का काम चलने से ओएफसी पहले से कटा हुआ था। इससे मड़िहान से होकर आए ओएफसी से नेट संचालित हो रहा था। लेकिन मंगलवार की रात में मड़िहान के पास में भी ओएफसी कट गई। इस वजह से नेट सेवा बाधित है। बताया कि मड़िहान में मरम्मत कार्य चल रहा है। शाम तक जिले मे नेट सेवा बहाल हो जाएगी। वहीं लीड बैंक प्रबंधक एसडी संतोषी ने बताया कि लीज लाइन चल रहा है। इससे इलाहाबाद बैंक में कार्य प्रभावित नहीं हुआ है।