फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

दो माह में बस स्टैंड से हटवाना होगा अतिक्रमण

Wed, 01 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। यूपी सरकार नगर पंचायत ओबरा में रोडवेज बस स्टैंड की भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गईं है। शासन ने प्रशासन को दो माह के भीतर रोडवेज की संपूर्ण भूमि को खाली कराकर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। एडीएम ने सदर एसडीएम, ओबरा सीओ एवं ईओ को राजस्व कर्मियों और फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

ओबरा नगर में रोडवेज बस स्टैंड की जमीन पर वषों से कइयों ने गुमटी आदि रखकर कब्जा कर रखा है। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने अवैध कब्जा खाली करने का प्रयास किया। लेकिन विरोध के चलते अभी तक नाममात्र की जमीन को ही खाली करा सका है। अधिकांश जमीनों पर अवैध कब्जा है। रोडवेज के अधिकारियों ने अवैध कब्जे की शिकायत शासन स्तर पर की है। इस संबंध में सोमवार को लखनऊ में आश्वासन समिति की बैठक हुई। इसमेें एडीएम, रोडवेज के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य उपस्थित हुए। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो माह के भीतर रोडवेज बस स्टैंड की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवा कर आश्वासन समिति के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश मिला है। अतिक्रमणकारी शीघ्र भूमि खाली नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटवा कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। कहा कि सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, ओबरा सीओ और ईओ को सरकारी भूमि खाली कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed