फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

धूप निकलने से पारा बढ़ा, गलन से थोड़ी राहत

Wed, 01 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। जिले में मंगलवार को सुबह धूप निकलने से न्यूनतम पारा में दो डिग्री और अधिकतम पारा में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे लोगों को गलन से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे जिले का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इसके मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 13.2 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया किया गया था। मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। 10 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ और इसके बाद तेज धूप निकली। सर्द हवा न चलने से गलन से थोड़ी राहत मिली। शाम ढलने पर लोग अलाव तापते नजर आएं। ठंड को देखते हुए राबर्ट्सगंज नगर पालिका प्रशासन 92 स्थानों पर अलाव जलवा रहा है। अलाव जलने से लोगों को राहत मिली। उधर, सोनभद्र रेलवे स्टेशन का पड़ताल करने पर स्टेशन परिसर के बाहर एक स्थान पर अलाव जलता मिला। जबकि स्टेशन पर बने यात्री कक्ष में यात्री ठिठुरती हालत में पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करते देखे गए। महिला यात्रा सुशीला देवी, रामकली आदि ने बताया कि स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था नहीं है। वहीं स्टेशन अधीक्षक राममनी सारस्वत ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टि से स्टेशन पर अलाव नहीं जलवाया जाता। परिसर के बाहर अलाव जल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed