फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

इं. अदालत वर्मा बने संघर्ष समिति के संयोजक

Wed, 01 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
ओबरा। स्थानीय विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ओबरा की सोमवार देर शाम को विद्युत मजदूर संघ कार्यालय पर संघर्ष समिति से जुड़े विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक हुई। बैठक में पिछली कार्यकारिणी को भंग कर नए कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से संयोजक पद के लिए अभियन्ता संघ के क्षेत्रीय सचिव इं.अदालत वर्मा को चुना गया। अन्य पद भी निर्विरोध रहा जिसमें कोषाध्यक्ष कार्यालय कार्मिक संघ के मोहम्मद शाहिद अख्तर व मीडिया प्रभारी ताप विद्युत मजदूर संघ के सत्य प्रकाश सिंह को चुना गया। वहीं बीडी विश्वकर्मा, शशिकान्त श्रीवास्तव, इं.आरजी सिंह, अजय कुमार सिंह, हरदेव नारायण तिवारी, आरपी त्रिपाठी को संघर्ष समिति का संरक्षक बनाया गया। नई कार्यकारिणी के गठन में उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ से शशिकांत श्रीवास्तव, अंबुज सिंह, बीडी विश्वकर्मा, श्रीकांत गुप्ता, बिजली कर्मचारी संघ से योगेंद्र प्रसाद, ताप विद्युत मजदूर संघ से सत्य प्रकाश सिंह, प्राविधिक कर्मचारी संघ से मनीष कुमार श्रीवास्तव, विद्युत मजदूर संगठन से बीडी तिवारी, आरपी त्रिपाठी, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन से इं.आरजी सिंह, इं.अभय प्रताप सिंह, ओपी पाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ से विजय कुमार सिंह, कार्यालय कार्मिक संघ से मोहम्मद शाहिद अख्तर, कार्यालय सहायक संघ से दीपक सिंह, यूपी बिजली बोर्ड एंप्लाइज यूनियन से लालचंद, अभियंता संघ से इं. अदालत वर्मा, अधिकारी एसोसिएशन से इं. मनीष मिश्रा, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लाईज यूनियन से विंध्याचल चंद्रवंशी सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed