फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

शव का अंतिम संस्कार करने से रोका

Sun, 17 Nov 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खूर्द गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने खुद के जमीन में शव जलाने से रोक दिया। इसको लेकर मामला गरम हो गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर डॉयल 112 के पुलिसकर्मी शव जलाने से रोकने वाले को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी बातों को मानने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी कमलेश पाल ने शव जलाने से रोकने वाले को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम करीब पांच बजे ग्रामीण जयप्रकाश शव जलाने श्मशान घाट पहुंचे। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने शव को जलाने से रोक दिया। उसका कहना था कि गलत ढंग से उसके खेत में शवों को जलाया जाता रहा है। जबकि लेखपाल ने श्मसान घाट की भूमि दूूसरे जगह नापकर छोड़ा है। लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि शव जहां पहले जलते रहे है वहीं पर जलेगा। इस दौरान किसी ने फोन कर 112 नंबर की फोर्स को बुला लिया। पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी वह शव जलाने देने के लिए तैयार नहीं हुआ। मामला गंभीर होता देख पीआरबी के जवानों ने रायपुर एसओ को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों की बात सुनी। एसओ ने कहा कि परम्परागत तौर से शव का दाह संस्कार जिस स्थान पर होता है वहीं पर यह शव जलेगा। एसओ की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed