फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

श्रमदान कर ग्रामीण बना रहे चार सौ मीटर सड़क

Sun, 17 Nov 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
म्योरपुर। सरकारी तंत्र को आईना दिखाते हुए दुद्धी विकास खण्ड की झारो खुर्द ग्राम पंचायत के खुर्शीटोला के ग्रामीणों ने खुद की लगन व मेहनत से श्रमदान कर रविवार से सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है।ग्रामीणों ने कई बार जिलाधिकारी तक से शिकायत की लेकिन इसका कोई असर न पड़ने के बाद ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है।जसलाल बैगा की मौजूदगी में ग्राम देवता के समक्ष पूजा पाठ कर रविवार को सुबह ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है।म्योरपुर ब्लाक से सटी दुद्धी विकास खंड की झारो खास ग्राम पंचायत के खुर्सीटोला के ग्रामीणों ने सड़क न बनने से अजीज आकर रविवार को स्वयं की मेहनत से सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है।गांव में हिरामन के घर से चौराधाम देवस्थल तक सड़क न होने के कारण 75 परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसके लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समेत तहसील स्तरीय अधिकारियों से कई बार पत्र लिखकर मार्ग बनाए जाने की मांग की थी, लेकिन ग्रामीणों मनोज कुमार, शिवप्रसाद, रामचंद्र, सरोज सिंह, विश्वनाथ, श्रीराम, रामदेव, हीरामन, रामरति व बुद्धि आदि के मुताबिक उनकी मांग का कोई असर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर नहीं पड़ा।आजादी के बाद से ही ग्रामीण मार्ग के अभाव में कठिनाइयों में जीवन बिता रहे थे।ग्रामीणों ने कुछ न होता देखकर आपस में बैठक कर चंदा इकट्ठा किया और जरूरी औजार व खाने-पीने का कुछ सामान खरीद कर रविवार से मार्ग निर्माण का कार्य करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed