फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Solar power roof top plant launched in Renukoot, facility will be increased in residential area

सोनभद्रः रेणुकूट में सौर ऊर्जा रूफ टॉप प्लांट का शुभारंभ, आवासीय क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी सुविधा

Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Solar power roof top plant launched in Renukoot, facility will be increased in residential area
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की तरफ से संचालित हिंडाल्को हास्पिटल और आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट में सोमवार को क्रमश: 191 और 226 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा रूफ टॉप प्लांट का शुभारंभ हुआ। हिंडाल्को क्लस्टर के चीफ ऑपरेटिंग अफसर एन. नागेश ने पूजन अर्चन व फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेणुकूट पर्यावरण के प्रति हमेशा सजग रहा है। स्वच्छ और प्रदूषण रहित ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा रूफ टॉप प्लांट की स्थापना की गई है। हिंडाल्को रेणुकूट का यह पहला प्लांट प्रोजेक्ट है। प्लांट की स्थापना आगे भी जारी रहेगी। कंपनी के अन्य विभागों और कार्यालयों की छतों पर भी इसे लगाया जाएगा। इससे पहले एन नागेश ने हिंडाल्को कॉलोनी परिसर के आई-टाइप क्वार्टर में भूमि पूजन किया। इस मौके पर कलस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, रिडक्शन प्लांट हेड जेपी नायक, प्रोजेक्ट हेड विनोद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed