फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra SIT will investigate hawala transaction chain involved in cough syrup smuggling

Cough Syrup Case: एसआईटी खंगालेगी हवाला कारोबार की चेन, वारंट बी पर तीनों आरोपियों को लाया जाएगा सोनभद्र

Fri, 16 Jan 2026 10:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 16 Jan 2026 10:19 AM IST
सार

Sonbhadra Crime News: सोनभद्र एसआईटी कफ सिरप तस्करी से होने वाले हवाला कारोबार की चेन खंगालेगी। वारंट बी पर लखनऊ और वाराणसी से तस्करी के तीनों आरोपी सोनभद्र लाए जाएंगे। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
Sonbhadra SIT will investigate hawala transaction chain involved in cough syrup smuggling
कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कफ सिरप तस्करी का रैकेट खंगालने के साथ ही सोनभद्र एसआईटी अब इसके जरिए हवाला कारोबार की भी चेन खंगालने में जुट गई है। सोनभद्र में हुई बरामदगी और रांची से यहां के लिए दिखाई गई फर्जी आपूर्ति के तार वाराणसी और सहारनपुर से जुड़े पाए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय से वारंट बी हासिल कर लिया गया है। अब तीनों आरोपियों को 17 जनवरी को सोनभद्र लाया जाएगा।

विज्ञापन


यूपी सहित पांच राज्यों में फैले कफ सिरप तस्करी के रैकेट पर करारी चोट करने वाली सोनभद्र पुलिस अब तस्करी से जुड़े हवाला कारोबार की चेन का पता लगाने में जुटी है। तस्करी के पैसों का हवाला के जरिये लेन-देन के मामले में पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने एक साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 23 करोड़ के फर्जी लेन-देन की पुष्टि भी हुई थी। पकड़े गए पांच आरोपियों में रोहनिया के स्वप्निल केशरी और दिनेश यादव भी शामिल थे। पांचों ने पूछताछ में शुभम जायसवाल के लिए काम करने की बात स्वीकार थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; उपलब्धि: यूपी का 26वां राज्य विश्वविद्यालय बना केएनपीजी कॉलेज, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल किया अनुमोदन
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध लेन-देन का लिंक बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक जुड़ा पाया गया था। तस्करी से मिलने वाली रकम या तो सोना के रूप में या फिर हवाला के जरिये नोटों की गड्डी वाराणसी पहुंचाए जाने की जानकारी मिली थी। इसी तरह एसटीएफ लखनऊ ने कफ तस्करी का सिंडीकेट चला रहे सहारनपुर निवासी सगे भाई अभिषेक शर्मा और शुभम शर्मा को दबोचा था। इस गिरोह के तार गाजियाबाद और सोनभद्र में हुई बरामदगी से जुड़े पाए गए हैं। 

पूर्व सांसद का करीबी बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा का नाम इस गिरोह से पहले ही जुड़ चुका है। इस गिरोह ने भी वाराणसी के जरिए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक सिरप की तस्करी की थी। अब वाराणसी-लखनऊ के इन गिरोहों के तार सोनभद्र में दर्ज मामलों से जुड़े मिले हैं। 

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर स्वप्निल केशरी, दिनेश यादव और अभिषेक शर्मा के खिलाफ संबंधित न्यायालय से वारंट बी हासिल कर लिया गया है। अब इंस्पेक्टर सदानंद राय की अगुवाई वाली एसआईटी आरोपियों को वारंट बी पार लाकर पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करने की कवायद में जुट गई है।

अधिकारी बोले
एसआईटी ने वाराणसी में पकड़े गए दो और लखनऊ में गिरफ्तार एक आरोपी के खिलाफ वारंट बी हासिल किया है। उनसे कफ सिरप तस्करी और जांच के दौरान आए तथ्यों-जानकारियों के संबंध में पूछताछ की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। -अभिषेक वर्मा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed