फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Shrimad Bhagwat story started with Kalash Yatra

सोनभद्रः कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

Wed, 17 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Shrimad Bhagwat story started with Kalash Yatra
घोरावल तहसील क्षेत्र के नोनी गांव में नौ कुंडीय यज्ञ की कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
बभनी। बुधवार को गाजे बाजे संग एक सौ आठ कलश के साथ कारीडाड गांव मे श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकडों महिलाओं एवं पुरुषों ने बचरा अजीर नदी से कलश में जल लेकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया। यह श्रीमद्भागवत कथा सात दिन तक संगीतमय चलेगी।
विज्ञापन

कथा वाचक व्यास दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने बताया कि पहले दिन कलश स्थापना, पीठ पूजन के साथ होगी। वृंदावन से आए यज्ञाचार्य ने विधि विधान पूजन अर्चन के साथ कलश स्थापित कराया। कलश यात्रा में राधा कृष्ण की झांकी भी निकाली गई। कथावाचक व्यास ने बताया कि संगीतमय कथा शाम तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। कथा श्रवण मात्र से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। मानव तन अगर मिला है तो उसका संपूर्ण उपयोग भक्ति में ही व्यतीत करें, इससे जीवन सार्थक होगा। इस दौरान कार्यक्रम के यज्ञाचार्य मुक्तेश्वरजी महाराज सहित संगीत पर लक्ष्माणाचार्य वृंदावन, आर्गन पर अनुशुया प्रसाद शुक्ल, पैड पर मुकेश पालीवाल, तबले पर उर्गदीप, साथ ही भव्य झांकी दीपक शर्मा के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
विज्ञापन

501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
घोरावल। नोनी गांव में बुधवार को तालाब के पास नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञाचार्यों द्वारा विधि विधान के साथ पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में 501 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर गाजे बाजे के साथ गांव की विभिन्न गलियों सड़कों व आसपास करीब तीन किलोमीटर की यात्रा की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रसन्न पटेल, बाबू पारस सिंह, अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र, नारसिंह, रमेश पटेल, माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, केके सिंह, गायत्री परिवार के लालता प्रसाद, वंशनारायण मौर्या, वासुदेव यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed