फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's problems arose in the meeting of Purvanchal Development Board

पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक में उठी सोनभद्र की समस्याएं

Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's problems arose in the meeting of Purvanchal Development Board
पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक में सोनभद्र के विकास, अवैध खनन और पर्यावरण प्रदूषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बस्ती जिले में हुई बैठक में पूर्वांचल के अंतिम छोर पर स्थिति आदिवासी बहुल जिले के समग्र विकास पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बोर्ड के सदस्य नगर के प्रकाश गोयल ने पिछड़ेपन और स्थानीय रहवासियों की समस्या को रखा। कहा कि जिले में घोरावल और ओबरा तहसील से लगी यूपी-एमपी की सीमा पर सोन नदी में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्य के दायरे में होने के बावजूद पाबंदियों की अनदेखी कर खननकर्ता मनमानी कर रहे हैं। मप्र सरकार की ओर से आवंटित पट्टे की आड़ में यूपी सीमा के गांव शिल्पी और कोरट में नदी की धारा रोककर खनन किया जा रहा है। इससे कुड़ारी देवी के प्राचीन मंदिर के ढहने की आशंका है। सोन नदी के दक्षिण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों के कारण बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कोन ब्लाक के पड़रक्ष और म्योरपुर के डडिहरा में जन्म दिव्यांगता की चर्चा की। दुद्धी में कनहर नदी बन रहे बांध को भी शीघ्र पूरा कराने, कोन ब्लाक के नकतवार में सोन नदी पर पुल निर्माण में अनियमितता दूर कराने और घोरावल के वर्दिया गांव में वर्षों से अधूरे पुल को पूरा कराने की मांग रखी। वन क्षेत्र में हर वर्ष बिजली गिरने से होने वाली घटनाओं से बचाव के लिए पहाड़ों पर ताड़ चालित यंत्र स्थापित करने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed