{"_id":"612fa3638ebc3eb6d97cf58c","slug":"sonbhadra-s-barai-was-stunned-after-receiving-the-key-of-the-house-in-the-hands-of-the-chief-minister-cm-yogi-handed-over-the-key-in-lucknow-sonbhadra-news-vns6091545100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के हाथों आवास की चाबी पाकर गदगद हुए सोनभद्र के बरई, लखनऊ में सीएम योगी ने सौंपी चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के हाथों आवास की चाबी पाकर गदगद हुए सोनभद्र के बरई, लखनऊ में सीएम योगी ने सौंपी चाबी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास का निर्माण करा चुके सोनभद्र के लाभार्थियों ने बुधवार को गृह प्रवेश किया। उन्हें जनप्रतिनिधियों ने आवास की चाबी भेंट की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुकृत के बरई लाल को चाबी प्रदान की। इसका लाइव प्रसारण जिला और ब्लाक स्तर पर किया गया। सीएम के हाथों आवास की चाबी पाकर गदगद बरई लाल भावुक हो गए। उधर, एनआईसी कक्ष में सांसद पकौड़ी लाल कोल ने 15 लाभार्थियों को आवासों की चाबी दी।
लखनऊ में जिन पांच लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई उसमें सुकृत के बरईलाल भी शामिल रहे। बरई ने फोन पर बातचीत में बताया कि पक्के आवास का सपना कई वर्षों से देख रहे थे। आवास योजना ने उनका सपना पूरा किया। एनआईसी कक्ष में सांसद पकौड़ी लाल कोल ने अमौली के कैलाश, राजेंद्र, रामसूरत, रामनिहोर, रामधारी, जैत गांव के रामजियावन, कलावती, पुष्पा, परासी पांडेय की इंद्रावती, दशमतिया, मधुपुर के मनोज, झुन्नी, मखई, महेंद्र, श्रीनाथ को आवास की चाबी प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि वित्तीय सत्र 2020-21 में अनुसूचित जन जाति के 15164, अनुसूचित जाति के 22248, अल्पसंख्यक वर्ग के 2720, अन्य श्रेणी में 23294 लाभार्थियों को आवास आवंटित किया गया है।
इसमें से 42678 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। कार्यक्रम में डीएम अभिषेक सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कोन: ब्लाक परिसर में 12 आवासों की चाभी बुधवार को एडीओ पंचायत महिपाल लाकडा ने लाभार्थियों को सौंपी। पन्नूगंज: चतरा ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री आवास और प्रधानमंत्री आवास के कुल 40 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई। दुद्धी: ब्लाक सभागार में 103 लाभार्थी को ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने आवासों की चाबी सौंपी। बीडीओ अनिल कुमार वर्मा ने शासन के आवास योजना के अलावा शासन से मिलने वाले गरीब असहाय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप पांडेय, विजय कुमार, समर बहादुर सिंह, बीपी भारती, संजय यादव आदि मौजूद रहे।